मिलिये इन 10 करोड़पति भिखारियों से

दोस्तों आज हम बात करेंगे एक ऐसे विषय पर जो देखा जाये तो एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है | दिन पे दिन भिखारियों की तादाद बढ़ती जा रही है | हम लोग दया करके इन भिखारियों को पैसे तो दे देते हैं पर क्या आप जानते हैं कि उन पैसों से ये लोग करते क्या हैं | सभी के बारे में तो नहीं कहा जा सकता पर इन भिखारियों में से कुछ ऐसे भी होते हैं जो भीख के पैसों को जमा करके अच्छी खासी संपत्ति जमा कर लेते हैं |



ये भिखारी नाम के भिखारी होते हैं और भीख मांगने को एक व्यवसाय की तरह लेते हैं | ऐसे ही कुछ फेमस भिखारियों के बारे में आज हम आपको बताते हैं |

amir bhikhari

1 -> सुनील साहनी –

नोएडा सेक्टर 15 के मेट्रो स्टेशन पर सुनील साहनी नाम से एक भिखारी भीख मांगता है | सुनील बिहार का रहने वाला है 26 साल के सुनील का कहना है कि उसके लिए कोई व्यवसाय महत्व नहीं रखता क्योंकि जितनी कमाई किसी जॉब में सारा दिन लगने से भी नहीं होती उतनी वह कुछ ही घंटों में कर लेता है | दिन में लाखों लोग मैट्रो का सफर करते हैं | उनमें से कुछ लोग भी अगर उसकी थाली में पैसे डालते हैं तो बिना कुछ किए ही वह 2000 तक की कमाई कर लेता है | इस तरह उसने अच्छी खासी रकम जमा कर ली है |

अब हम बात करते हैं मुंबई के टॉप भिखारियों की जो सिर्फ दिखने में ही भिखारी हैं असल में उनकी ज़िंदगी किसी भी अमीर आदमी से ज्यादा बेहतर है |

2 -> कृष्ण कुमार गीते –

मुंबई में कृष्ण कुमार गीते मुंबई के चरनी रोड पर भीख मांगता है | इसकी पसंदीदा जगह सिटी टैंक है आपको जानकर हैरानी होगी इस जगह पर यह हर रोज कम से कम 1000 से 1500 रूपए कमा लेता है | यह अपने भाई के साथ नालासोपारा में रहता है | यहाँ इनका खुद का घर है |

3 -> भारत जैन –

मुंबई के परेल इलाके में यह भीख्न मांगता है | वहीं पर इसके दो अपार्टमेंट भी हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है | इसके अलावा घरवाले स्टेशनरी की शॉप चलाते हैं | इन्होंने जूस की एक दुकान किराय पर दी हुई है | इनकी एक दिन की कमाई लगभग 2500 रूपए है | भारत जैन की उम्र अभी 50 साल है | इनकी खास बात जानकर आप भी चौंक जाएँगे और वो यह है कि भारत जैन फर्राटेदार इंग्लिश बोलते हैं |

4 -> मासु – 

यह मुंबई के दादर में भीख मांगता है, इसकी एक दिन की कमाई लगभग 1000 से ऊपर आराम से हो जाती है | यह पिछले 40 सालों से भीख मांग रहा है | इनके पास भी 50 लाख की प्रॉपर्टी की संभावना बताई जा रही है | ये जनाब अपने घर से ऑटो से निकलते हैं कपड़े बदलते हैं और भीख मांगने वाली जगह पहुंच जाते हैं | इनके इस अंदाज से इनके घरवाले भी परेशान हैं |

5 -> संभाजी काले –

मुंबई के खार में अपने परिवार के चार लोगों के संग भीख मांगकर विरार में खुद का फ्लैट लेने के साथ लाखों की सेविंग्स होने के अलावा संभाजी काले की शोलापुर में जमीन भी है | इसके अलावा संभाजी ने खुद के दो घर भी लिए हुए हैं | इनकी भी प्रतिदिन की कमाई 1000 से ऊपर हो जाती है |

6 -> लक्ष्मी देवी –

इनकी हर रोज की कमाई 1500 रुपए है | यह जब 15 साल की थी तब से भीख मांग रही हैं | इनका बैंक बैलेंस भी काफी अच्छा है |

7 -> सर्वतिया देवी –

यह पटना मेन रहती हैं | इनके पास अपना घर है | आपको बता दें कि भीख से मिले पैसों से ये 7 तीर्थ स्थानों  की यात्रा कर चुकी हैं | यही नहीं उन पैसों से ये विदेश यात्रा भी कर चुकी हैं | यह सालाना 36000 की किश्त भी एलआईसी इंश्योरेंस कंपनी को देती हैं | इन्होंने अपनी बेटी की शादी भी काफी धूमधाम से की है |

8 -> हाजी –

यह मुंबई के रहने वाले हैं इनकी भी एक दिन की कमाई काफी है | इनके खुद के घर तो है ही साथ साथ 2 प्लाट्स भी हैं इसके साथ साथ इनका जरी का कारखाना भी है जिसमें 10 से 15 लोग काम करते हैं | हाजी के परिवार वालों को इनका भीख मांगना पसंद नहीं है पर फिर भी वह इस काम को नहीं छोड़ते |

9 -> बिहार के पप्पू –

अब बात करते हैं पटना जंक्शन की जहां पप्पू नाम का भिखारी है | वह हर रोज 2 से 3 हजार कमा लेता है | इस बात का खुलासा तब हुआ जब किसी कारण से पटना पुलिस भिखारियों को बाहर निकाल रही थी तब पप्पू नाम का भिखारी उनके हाथ लगा उसके पास से 3 एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बदौड़ा के एटीएम मिले जिनमें लाखों की संपत्ति पड़ी हुई है | पूछताछ में पता चला कि पप्पू को उसके पिता ने पढ़ाई ना करने के कारण घर से निकाल दिया था इसीलिए वह मुंबई आ गया | कुछ दिन यहाँ रहने के बाद उसके पैसे खत्म हो गए | एक दिन वह लोकल ट्रेन में जा रहा था और वह गिर गया उसे चोट लग गई | उसके पास पैसे और रहने का ठिकाना न होने के कारण वह वहीं बैठ गया | लोगों ने भिखारी समझ कर उसे पैसे देने शुरू कर दिये उस दिन उसकी कमाई 500 रुपए हुई | उस दिन उन पैसों से उसने भर पेट खाना खाया और अपना इलाज कराया | अगले दिन फिर वह वहाँ बैठ गया | इस तरह वह भिखारी बन गया | जब अच्छी खासी रकम जमा हो गई तब उसने जमीन ली और शादी भी कर ली | आपको बता दें कि पप्पू का एक बेटा भी है जो इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई कर रहा है |

10 -> स्वीडन के कोर्ट

अब हम बात करने जा रहे हैं स्वीडन के एक भिखारी की जो रेस्टोरेन्ट के बचे खाने से खाना खाकर अपना गुजारा कर रहा था | इसके अलावा वह प्लास्टिक की बोटल्स, टूटी फूटी चीजें, धातुएँ आदि बीन कर रीसाइकलिंग प्लांट पर बेच देता था | इससे उसे थोड़ी बहुत आमदनी हो जाती थी |

-> कोर्ट की संपत्ति – कोर्ट की मृत्यु 60 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से हुई | उसके बाद उसके पास से जो कुछ भी मिला वह चौंका देने वाला था | लगभग 7 करोड़ उसने स्विस बैंक में जमा कर रखे थे | 2.5 करोड़ के सोने के बिस्कुट स्विस बैंक की तिजोरी में रखे हुए थे | अब सवाल ये उठता है कि एक भिखारी चाहे जितना भी कंजूसी से चले वह इतना पैसा नहीं जोड़ सकता तो आखिर उसके पास इतना पैसा आया कहाँ से |

-> कोर्ट की संपत्ति का राज – दरअसल वह हर रोज सिटी लाइब्रेरी में जाता था और फाइनेंस का अखबार बड़े ध्यान से पढ़ता था और फिर वह धीरे धीरे शेयर मार्किट में पैसा निवेश करने लगा उसने शेयर मार्किट की समझ को काफी गहरा कर लिया | 40 सालों तक इसी तरह चालाकी से और नियम से वह शेयर में पैसा लगाता रहा और एक दिन उसके लिए हुए शेयर का भाव इतना बढ़ा कि जिसका नतीजा आपके सामने है | इतना पैसा आने के बाद भी उसने कभी यह शो नहीं होने दिया और ना ही वह इतना पैसा देख कर कभी भी बहका जिससे किसी को इस बारे में कानो कान खबर भी ना हुई |

-> जायदाद का बँटवारा –  ऐसा पैसा भी किसी काम का नहीं जिसमें सुख ना मिले उसके मरने के बाद उसके करीबी रिश्तेदारों को इसकी खबर मिली | वह उसकी जायदाद पर दावा करने आ गए | कोर्ट ने मरने से पहले ही अपनी सारी संपत्ति अपने एक कज़िन के नाम कर दी थी जो उससे मिलने आता रहता था | परंतु उसी के एक और कज़िन ने भी कोर्ट में उसकी जायदाद पर दावा किया सही दावा होने पर दोनों ने आउट ऑफ कोर्ट जाकर आपस में संपत्ति बाँट ली |



यदि आप ये धारणा बना रहे हैं कि इन भिखारियों के इस लाईन में आने की वजह अशिक्षा है तो आप गलत हैं | भारत में 78000 लोग ऐसे हैं जो अच्छे खासे शिक्षित होते हुए भी भीख मांग रहे हैं | यह एक कड़वा सच है | ये लोग अच्छी खासी इंग्लिश जानते हैं, इनके पास डिप्लोमा डिग्री सब है फिर भी ये भीख मांगने पर मजबूर हैं | इसके पीछे का कारण क्या हो सकता है आखिर क्यों पढे लिखे लोग भी इस काम को करने पर मजबूर हैं | यह हमारे देश की एक गंभीर समस्या है इस पर सिर्फ सरकार को ही नहीं बल्कि सभी को गौर करना चाहिए |

दोस्तों हमारी पोस्ट आपको कैसी लगी जरूर बताइये और इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिये | पढ़ने के लिए धन्यवाद |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *