अनियमित मासिक धर्म के आसान और रामबाण इलाज – aniyamit masik dharm ka ilaj

नमस्कार दोस्तों आज हम बात करने वाले हैं महिलाओं की कुछ ऐसी बीमारियों की ( aniyamit masik dharm ka ilaj ) जिसकी वो बात करते हुये भी कतराती हैं | कुछ महिलाएँ अंदर ही अंदर इन बीमारियों से जूझती रहती हैं | कभी कभी तो सही समय पर इलाज ना होने के कारण छोटी सी समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि उस पर काम करना बहुत मुश्किल हो जाता है | इसलिए मेरी आप सबसे गुजारिश है कि समय रहते आप इन पर ध्यान दीजिये | आज हम ना सिर्फ इस समस्या के बारे में आपको संक्षेप में बताएँगे बल्कि आपको 100% काम करने वाले आयुर्वेदिक नुस्खे भी बताएँगे |

समाय रहते अगर इलाज ना करें तो बाद में प्रेग्नेंसी में भी दिक्क्त हो सकती है और इसके साथ साथ धीरे धीरे हमें दूसरी बीमारियाँ भी हो सकती हैं |

 

aniyamit masik dharm ka ilaj

 



 

मासिक धर्म में गड़बड़ – masik dharm problem

दोस्तों सभी को लगता है कि मासिक धर्म की अनियमितता की समस्या बहुत ही आम समस्या है यह ज्यादा चिंता वाली बात नहीं है परंतु समय के साथ यदि इसे ठीक ना किया जाये तो यह अन्य गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है | वैसे तो सामान्य तौर पर यह 28 दिन का चक्कर होता है लेकिन 3-4 दिन ऊपर नीचे होना कोई ज्यादा बड़ी बात नहीं होती | मासिक धर्म की समस्या कई प्रकार की होती है जैसे –

  • मासिक धर्म देर से आना
  • एक महीने में दो या दो से अधिक बार आना
  • कम ब्लीडिंग
  • बहुत ज्यादा ब्लीडिंग

 

मासिक धर्म की अनियमितता के लक्षण – masik dharm ke lakshan

  • चेहरे पर बाल आ जाना (अधिक दवाइयों का सेवन करने से)
  • गुस्सा जल्दी आना
  • पेट फूल जाना
  • कमजोरी महसूस होना

 

मासिक धर्म की अनियमितता के कारण – irregular masik dharm ke karan

  • तनाव के कारण
  • खून की कमी
  • आज कल का जो खाना पीना है एक तो सबसे बड़ा कारण इसका ये है |
  • फसलों या सब्जियों को उगाने के लिए जो केमिकल खाद प्रयोग की जाती है |

 

मासिक धर्म के दौरान सावधानियाँ – masik dharm ke upay

  • मासिक धर्म आने से तीन दिन पहले ठंडी, खट्टी चीज़ों का सेवन बंद कर दीजिये |
  • गर्म चीज़ों और फल सब्जियों का प्रयोग करें |
  • जंक फूड बिलकुल बंद कर दें |
  • महिलाओं को अपनी साफ सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए |
  • ज्यादा हार्ड वाले योगा ना करें |
  • जितना हो सके काम करते रहें |

 

अनियमित मासिक धर्म को कैसे ठीक करें – aniyamit masik dharm ka ilaj

->चूना – chune se masik dharm ka ilaj

अनार के रस में चावल के दाने जितना चूना मिलाकर पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी, आयरन की कमी और मासिक धर्म की परेशानी दूर हो सकती है | चूने के और भी बहुत सारे फायदे हैं जिसकी जानकारी आपको हमारे अन्य ब्लॉग – “चूने के फायदे” से मिल सकती है |

->हरे जौ – hare jau se aniyamit masik dharm ka ilaj

हरे जौ का रस निकाल कर पियें इसे आप घर में भी उगा सकते हैं 6-7 दिन में यह उग जाते हैं | आप चाहें तो इसे ऑनलाइन भी मँगा सकते हैं | इसका रस और पाउडर दोनों मार्किट में उपलब्ध है | इसके एक महीने के सेवन करने से आपकी मासिक धर्म की अनियमितता जल्द ही दूर हो जाती है | आपके हार्मोन्स इनबेलेंस की समस्या भी कम हो जाती हैं |

->गाजर और चुकंदर का रस –

गाजर और चुकंदर का रस बराबर मात्रा में निकाल कर पियें | यह इस समस्या का रामबाण इलाज है | इससे चेहरे की रंगत भी बढ़ती है | साथ साथ आपकी मासिक धर्म की समस्या का भी परमानेंट इलाज हो जाता है |

->अलसी के बीज –

अलसी के बीज भी इस समस्या के लिए काफी फायदेमंद हैं | आप इसे हल्का सा रोस्ट भी कर सकते हैं, इसे सिर्फ आधा चम्मच ही लें | इसे आप सलाद पर चूर्ण बना कर भी ले सकते हैं |

->लौकी का रस – lauki ke ras se aniyamit masik dharm ka ilaj

लौकी का रस इस रोग में आपकी काफी मदद करता है | वैसे तो लौकी का रस अगर हम अकेला पियें तो इसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता | लेकिन अगर आप इसे टेस्टी बना कर पीना चाहें तो इसमें हल्का सा काला नमक, चीनी और नींबू का रस मिलाकर पी सकते हैं | इससे आपको पीने में ज्यादा परेशानी नहीं आएगी | इसे आपको सुबह खाली पेट पीना है | यह आपकी मासिक धर्म की प्रॉबलम को जड़ से खत्म कर देगा |

->काली मिर्च और शहद –

आयुर्वेद में बताया गया है कि काली मिर्च और शहद भी इस रोग के लिए फायदेमंद है |  एक चम्मच शहद में चुटकी भर काली मिर्च मिलाकर खाने से एक महीने में ही आपकी इस तरह की बीमारी दूर हो सकती है |

->गुड़ – gud se aniyamit masik dharm ka ilaj

गुड़ हर घर में बड़े ही आराम से मिल जाता है | आप नियमित रूप से गुड़ का इस्तेमाल करके भी इस बीमारी से निजात पा सकते हैं | क्योंकि गुड़ में सबसे ज्यादा फास्फोरस है | इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो आपकी त्वचा के लिए भी काफी फायदा देता है |

->कच्चा पपीता –

कच्चा पपीता भी आप इस रोग के लिए प्रयोग कर सकते हैं | आप चाहें तो इसके पराठे नहीं तो सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं |

->घी –

जब आपको पीरियड आता है चाहे वह 4 दिन हो चाहे 5 दिन हो आपको उन दिनों में गाय का घी मिले तो सबसे अच्छा नहीं तो भैंस का भी चलेगा | आपको करना ये है कि एक कप पानी को पूरा चाय की तरह गरम करना है | तेज गर्म एक दम फिर उसमें एक चम्मच घी मिलाकर धीरे धीरे चुसकियाँ लेकर पीना है | आपको किसी भी तरह की मासिक धर्म से रिलेटिड समस्या नहीं आएगी | ये बाग्भट्ट जी का रामबाण इलाज है और काफी आसान भी है |

->अशोक का पेड़ – ashok ke ped se aniyamit masik dharm ka ilaj

यदि अशोक का गोल वाला पेड़ मिला जाये तो उसके पाँच पत्तों की चटनी बना कर एक गिलास पानी में उबालें | उबलने के बाद उसे ठंडा करें और फिर उसे पी जाएँ | यह लगातार आपको सुबह खाली पेट एक मास तक करना है, आपकी जो भी समस्याएँ हैं वह दूर हो जाएंगी | कुछ और करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी |

मूल बात – aniyamit masik dharm ka ilaj

दोस्तों आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में  हम अपनी पुरानी चीजों को भूलते जा रहें हैं | एक मूल बात आपको बता रहें हैं कि मानव को रात के समय कुछ देर 10 से 15 मिनट चाँद की रोशनी भी लेनी चाहिए | क्योंकि सूर्य की किरणें तो हम दिन में ले लेते हैं लेकिन चाँद की रोशनी भी हमारे लिए उतनी ही जरूरी होती है | आप पानी को रात में चाँद की रोशनी में रख के पी सकते हैं | या फल सब्जियों को भी आप रख सकते हैं | इससे चांद की रोशनी उनमें समा जाती है | आप यकीन मानें इस प्रयोग से आपकी ये समस्या काफी हद तक कंट्रोल हो जाएगी |



दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी हमें जरूर बताइये | अगर इससे संबन्धित कोई सवाल हो सुझाव हो तो प्लीज़ कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताएं | अगर पसंद आए तो इसे शेयर करना ना भूलें | धन्यवाद |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *