एसिडिटी को जड़ से ख़त्म करने के 10 नियम

हेलो दोस्तों कैसे हैं आप आशा करते हैं ठीक होंगे | दोस्तों आज हम बात करने जा रहें हैं एसिडिटी प्रॉबलम की जो आज कल बड़ी कॉमन सी समस्या हो गई है | लगातार चल रहे खाने, फास्ट फूड, अधिक तला व चटपटा खाना, चाय की अधिकता ये सब इसके कुछ कारण हैं | शुरू में तो हम इस पर गोर नहीं करते पर जब धीरे धीरे समस्या  बड़ी होने लगती है तब हम इस पर ध्यान देते हैं | तमाम तरह की दवाइयाँ खाने तक हमे आराम हो जाता है पर उसके बाद फिर से वो समस्या सामने खड़ी हो जाती है | यह इसलिए होता है दोस्तों की हम बिना जड़ तक जाये अपना इलाज शुरू कर देते हैं | ऊपर से तो वह ठीक हो जाती है परंतु अंदर से ठीक नहीं होती जिससे कुछ समय पश्चात वह फिर से उभर कर सामने आ जाती है |



acidity bhagane ke 10 niyam

10 नियम एसिडिटी प्रॉबलम दूर करने के लिये –

पहला नियम –

सबसे पहले तो आप सुबह उठकर बिना दाँत साफ और कुल्ला किए  2 गिलास पानी पिएंगे | ध्यान रखे की आप जो पी रहे हैं उसे एक दम से नहीं पीना है | उसे आप बैठ कर सिप सिप करके पिएंगे | इससे होगा ये की जितनी भी लार आप के मुँह में रात भर में इकट्ठी हुई है वो सारी आपके पेट में जाएगी | आप सोच भी नहीं सकते इस क्रिया के कितने फायदे हैं | लार से जुड़ी कुछ और रोचक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक कीजिये |

दूसरा नियम –

उसके बाद आप कुंजन यानि के गरारे जिसको बोल सकते हैं वो करेंगे | इससे होगा ये की जो भी आपने रात में खाया है | उससे जो भी विषाक्त तत्व अंदर बने है, वो बाहर निकल जाएँगे आप एक दम हल्का महसूस करेंगे |

तीसरा नियम –

रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में 1 चम्मच इसबघोल की भूसी  भिगो कर रख दीजिये | अब आप उसे पी लीजिये | इससे होगा ये की पेट के अंदर जो गर्मी है वो शांत होगी | जो एसिड बनाने में सबसे ज्यादा भूमिका निभाती है |

 



उसके आधे घंटे तक आप कुछ भी खाएंगे पिएंगे नहीं |

चौथा नियम –

उसके थोड़ी देर के बाद आप कुछ भी खा पी सकते हैं जो भी आप लेना चाहे | लेकिन आप को अभी  ज्यादा  तला, चटपटा, मसालेदार खाना नहीं खाना है |

पांचवा नियम –

दोपहर के भोजन के बाद छाछ में काला नमक, भुना जीरा , काली मिर्च डाल कर पीजिए |

छठा नियम –

एक अदरक लें उसे धोकर छीलकर आधा इंच पतले पतले टुकड़े में काट लीजिये | अब उसमें थोड़ी सी हल्दी, आधा चम्मच नमक , और आधा नींबू  का रस मिलाकर रख दीजिये | आप हर रोज खाना खाने के बाद इसके 1 से 2 टुकड़े खाएंगे | पहले आप इसका रस चुसेंगे फिर इसे आप खा लेंगे | यकीन मानिए एसिडिटी के लिए ये इतना आसान और इतना कारगर उपाय है  जो आप सोच भी नहीं सकते |

इससे आपकी पाचन शक्ति मजबूत होगी |  भूख भी बढ़ेगी | और खाने में भी यह बहुत टेस्टी लगता है

सातवाँ  नियम –

दिन में कम से कम 3 बार आपको पानी में दो चम्मच दूध मिलाकर पीना है | इससे भी आपके पेट की गर्मी शांत होगी | आप यकीन मानिए आप को किसी दवा दारू की जरूरत नहीं होगी यदि आप नियम से ये सब कर लेते हैं तो ये मेरा खुद का तजुरबा है जिसे मैंने कई लोगों को भी बताया है और सबको काफी आराम है |

आठवाँ नियम –

आप को चाय नहीं पीनी हैं |
खाना खाने के बाद पानी नहीं पीना है | एक नियम हमेशा याद रखिए  खाने से पहले पानी अमृत बीच में

नौंवा नियम –

रात के खाने के बाद टहलना है | या फिर वज्रासन की पोजीशन में बैठना है | इससे आप का खाना पचेगा | रक्त संचार अच्छा होगा |

दसवां नियम-

पेट भर के भोजन कभी ना करें | कम से कम आधी रोटी की जगह हमेशा पेट में रखें | इससे खाना पचने में आसानी होगी | और खाना बाहर नहीं आयेगा |

 

 

दोस्तों  ये जो नियम आज हम आपको बता रहे हैं यकीन मानिए अगर आप इन्हे नियमित रूप से करते हैं हैं तो ये बीमारी आप के आसा पास भी नहीं फटकेगी | इसके अलावा क़ब्ज, जलन , गले के रोग, पेट बढ़ना, अपच जैसी प्रोब्लम्स आपसे दूर रहेगी |




आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी आप हमें जरूर बताइये| अपनी अच्छी हेल्थ के लिए हमसे जुड़े रहिए | पढ़ने के लिए धन्यवाद |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *