Charbi kaise ghataye – चर्बी कैसे घटाएँ

दोस्तों मोटापा या charbi आजकल एक बड़ी भारी समस्या बनती जा रही है | लोग तरह तरह की दवाइयाँ खा रहे हैं, आसन कर रहें है | तरह तरह की डाइट ले रहे हैं पर कोई खास परिणाम नहीं मिल रहे हैं | क्योंकि हम जड़ का इलाज तो करते नहीं ऊपरी चीजों का इलाज करते रहते हैं | motapa kyun hota hai, charbi badhti kyun hai इनके कारण का पता करने की बजाय ऊपरी चीजों को ट्राई करने में लगे रहते हैं |

आपको बता दें दोस्तों कि हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है किसी को आयुर्वेद से आराम आ जाता है तो किसी को दुनिया भर के इलाज से भी आराम नहीं आता | तो भाव यह है कि यदि कोई उपाय आपकी बॉडी पर असर नहीं करता तो आप लोग सोचते हो कि बताने वाले ने ही गलत बताया होगा | पर ऐसा नहीं है | किसी भी चीज को नियम से करना जरूरी है | नियम के साथ समय पर करना और समय के साथ सही मात्रा में और धैर्य के साथ करना जरूरी है |



charbi kaise ghataye

हम लोगों की ये समस्या होती है कि एक इंसान ने कुछ बताया वो 2 दिन किया और छोड़ दिया फिर कहते हैं कि हमें तो असर नहीं हुआ फर्क नहीं पड़ा फिर दूसरा नुस्खा आजमाते हैं | आज हम आपको पेट की चर्बी कम करने के उपाय (pet ki charbi kam karne ke upay) बताने जा रहे हैं | इन्हें ध्यान से पढ़ें और नियम से करें, आपको जरूर लाभ होगा |

-> पपीते से करें मोटापे को कम – दोस्तों पपीता एक ऐसा फल है जो कच्चा या पका हुआ दोनों ही रूप में काफी फायदा करता है | आप पपीते को कद्दूकस करके भी खा सकते हैं | कच्चा पपीता भी वज़न कम करने में काफी तेजी से काम करता है और charbi को बढ्ने से रोकता है | आप इसकी सब्जी बना कर भी खा सकते हैं या फिर इसके पराठे या इसकी रोटी बना कर खा सकते हैं |

अलसी के बीज से घटाएँ चर्बी – charbi kaise ghataye

 – दोस्तों अलसी का महत्त्व हमारे पुराने लोग काफी अच्छे से जानते थे | वह इसके गुणों से खूब अच्छी तरह से वाकिफ भी थे | इसलिए शायद उन्हें हमारी तरह बीमारियों का शिकार होना नहीं पड़ता था | आज कल मोटापे को कम करने के लिए डॉक्टरों द्वारा जो ओमेगा 3 फैटी एसिड्स के कैप्सूल दिये जाते हैं उनका विकल्प अलसी के बीज ही हैं | अलसी में फाइबर, कैल्शियम, विटामिन ई और सी , आयरन, मैगीनिशयम आदि पोषक तत्व पाये जाते हैं | आप अलसी के बीजों का पाउडर सवेरे खाली पेट गुनगुने पानी से लीजिये | यह पतले होने के घरेलू नुस्खों में से एक है |

पेट कम करने का सबसे आसान व सस्ता तरीका –

  • यदि आप कम समय में सस्ता और आसान तरीका अपनाना चाहते हैं तो सप्ताह में कम से कम एक बार उपवास रखें |
  • उसे फास्ट की तरह ना रखें ये सोच के रखें की पूरा दिन कुछ नहीं खाना है |
  • ये सोचें की आपका ट्रीटमेंट चल रहा है | शरीर के विषाक्त तत्व बाहर निकालने हैं |
  • उपवास में सिर्फ पानी पीना है वो भी गुनगुना, इससे आपके शरीर में जितने भी विषाक्त तत्व हैं | वो सब बाहर आ जाएँगे |

जीरे से चर्बी घटाने के उपाय – jeere se charbi kaise ghataye

जीरा हमारे रसोई घर में दैनिक साग सब्जी आदि बनाने में प्रयोग किया जाता है | यह खाने को स्वादिष्ट तो बनाता ही है साथ ही इसके कई सारे फायदे भी हैं | जैसे इसमें जिंक, फास्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं | जो हमारे पाचन तंत्र के लिए काफी लाभकारी होते हैं | यह हमारे पेट से संबन्धित रोगों को दूर करके हमारी अतिरिक्त चर्बी को भी निकालता है |

एक चम्मच जीरा रात को एक कप पानी में भिगो कर रख दीजिये | सुबह उस पानी को उबाल लीजिये | जब तक पानी आधा नहीं रह जाये तब तक जीरे के साथ पानी को उबालते रहिए अब उस पानी को छान लीजिये |  इस पानी को आपको चाय की तरह सिप सिप करके पीना है |

मोटापे के कारण – motapa kyun hota hai

  • दिन भर सही मात्रा में पानी ना पीने से हमारे अंदर जो अतिरिक्त फैट है वो वेस्ट के रूप में बाहर नहीं निकल पाता है | जिससे हमारा फैट बर्निंग प्रोसेस काफी धीमा हो जाता है और वजन बढने लगता है | दिन भर में कम से कम तीन लीटर पानी तो जरूर पीना चाहिए |
  • हमेशा एक ही तरह का भोजन करने से भी शरीर को दूसरे पोषक तत्त्व नहीं मिल पाते जिससे फैट अजब गज़ब ढंग से बढ़ने लगता है |
  • हमारा डाइजेशन सिस्टम यदि ठीक से काम नहीं कर रहा है तो खाना भी ठीक से डाइजेस्ट नहीं होगा और वह फैट में बदल जाएगा | इससे भी वजन बढ़ता है |
  • मानव शरीर में विटामिन डी और बी इसके अलावा आयरन और मैग्नीशियम ये हमारे वजन कम करने में काफी मदद करते हैं  | यदि शरीर में इनकी कमी हो जाती है तब भी वजन बढने लगता है |
  • कई लोग फैट कम करने के चक्कर में सुबह नाश्ता नहीं करते लेकिन आपको बता दें कि सुबह नाश्ता ना करने से मेटाबोलिज़्म कम हो जाता है जिससे वजन कम करने का प्रोसेस और भी धीमा हो जाता है |
  • मोटापे का एक कारण यह भी है कि लोग टीवी देखते हुये खाना खाते हैं | जिससे उन्हें पता नहीं पड़ता कितना खा रहे हैं | देखने सुनने में ये छोटी छोटी बातें लग रही होंगी पर वास्तव में मोटापे के यही कारण हैं |

 

-> मोटापा कम करने की दवा – दालचीनी, सोंठ का पाउडर और काली मिर्च का पाउडर 3 ग्राम बनाना है | उसे आपको 2 टाईम लेना है | सुबह खाली पेट और रात को सोने से पहले ऐसा कुछ दिन तक करने से पेट की चर्बी (pet ki charbi) मक्खन की तरह पिघल जाती है | यह मोटापा कम करने की दवा बनाने में भी इस्तेमाल होती हैं |

वजन कम करने के तरीके – wazan kam karne ke tarike

-> अजवायन से करें वजन कम – अजवायन को रात भर पानी में रख कर सुबह वो पानी छान कर पी लीजिये इससे भी फैट कम हो जाता है पर इसे भी आपको सिप सिप करके ही पीना होता है | इससे शरीर की चर्बी कम होती है और मेटाबोलिज़्म तेज होता है |



-> दही से करें वज़न कम – रोजाना दही को पतला करके उसमें जीरा, काला नमक, काली मिर्च मिलाकर पीजिए इससे भी वज़न कम होता है | आप इसे खाने के बाद पी सकते हैं | यह सबे आसान मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा है |

-> नींबू से करें वज़न कम – दोस्तों नींबू से शरीर की सारी गंदगी बाहर हो जाती है | आम भाषा की अगर बात की जाये तो नींबू से कीचड़ भी साफ हो जाता है | तो यह हमारे शरीर की जो गंदगी है उसे बाहर कर देता है | सुबह उठकर गुनगुने पानी में नींबू निचोड़ कर पीने से चर्बी तेजी से घटती है |

पानी से कैसे घटाएँ वज़न – how to loss weight by water

आपको बता दें कि पानी भी हमारा वज़न घटाने में मदद करता है | अब आप सोच रहे होंगे कि हम तो कुछ भी बोल रहे हैं | पानी से भी भला वज़न कम होता है ? पर ये बिलकुल सही बात है | अब हम आपको बताते हैं किस तरह से पानी से वजन कम कर सकते हैं | दरासल हम पानी जल्दबाज़ी में पीते हैं | यदि हम सिप सिप करके पानी पीते हैं तो लार ज्यादा बनेगी | लार ज्यादा बनेगी तो वह पेट में बन रहे एसिड को खत्म करेगी | जिससे हमारा पाचन तंत्र मजबूत होगा | पाचन तंत्र मजबूत होगा तो खाना अच्छे से पचेगा और जितना जरूरत है उतना लेकर बाकी वेस्ट बाहर कर देगी | तो एक्स्ट्रा फैट का तो मतलब ही नहीं |

-> दालचीनी से करें वजन कम – दालचीनी को पीस लीजिये, एक नींबू की पतली गोल गोल स्लाइस काट लीजिये | एक चम्मच शहद , एक चौथाई चम्मच अदरक पीस लीजिये, इतना ही दालचीनी पाउडर लीजिये | अब इन सब को एक कप गुनगुने पानी में डालकर रख देना है, थोड़ी देर में इस ड्रिंक को पी लीजिये | आपको ये एक हफ्ते तक करना है आप यकीन नहीं करेंगे एक हफ्ते में 2 से 3 किलो वजन कम होते हुए मैंने खुद देखा है | किसी भी चीज को नियम से करना जरूरी है नियम के साथ – साथ समय पर करना और समय के साथ सही मात्रा में और धीरज से करना जरूरी है |

तेजी से वज़न कम करने के उपाय – patle hone ke nuskhe

  • केवल कहने से वज़न कम नहीं होगा | एक राज़ की बात बताएं आपको यदि आप ग्रुप में यानि कि तीन चार लोग एक साथ वजन कम करने का प्रयास करेंगे तो वजन तेजी से कम होगा |
  • इसका कारण यह है कि एक दूसरे को देखकर एनर्जी आती है | दूसरा ये कि एक यदि आलस करेगा तो दूसरा उसे प्रोत्साहित करेगा | और तीसरा आपस में प्रतिस्पर्धा, आप उनसे पहले के चक्कर में भी अपना वजन तेजी से कम कर सकते हो | ये एक राज है और मोटापा कम करने का बेहतरीन उपाय है | चाहे तो आप खुद आजमा कर देख लेना |
  • खाने के समय पर पॉप सॉन्ग ना सुनकर शास्त्रीय संगीत या स्लो सॉन्ग सुनने चाहिए | यह भी एक राज है आपके वज़न को कम करने का | बात यह है कि आप यदि तेज म्यूजिक सुनते हैं तो खाना भी उसी एनर्जी से खाते हैं जिससे आप ज्यादा खा जाते हैं |

 

छोटी छोटी मगर मोटी बातें –

  • एक और आम सी बात है जिसे जानते तो सब हैं लेकिन नज़रअंदाज़ कर देते हैं | वह ये है कि अपने खाने में कम चीज रखिए | मतलब ये कि ज्यादा टेस्टी खाना होगा और साथ में और भी टेस्टी चीजें होंगी तो आप वो भी खाएँगे ही तो इससे आप ज्यादा खा जाते हो और ज्यादा खाने से charbi तो बढ़नी ही है |
  • रात को जो लोग देर से खाना खाते हैं, उनको भी फैट बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है क्योंकि खाना ठीक से हजम नहीं होता | इससे धीरे धीरे शरीर में charbi भी बढ्ने लगती है |
  • जितनी आपको भूख है उससे हमेशा कम खाना चाहिए | यह इसलिए क्योंकि भूख से यदि थोड़ा कम खाया जाये तो खाने को प्रोपर जगह मिलेगी खाना डाइजेस्ट करने की | यदि हम भूख से ज्यादा खा लेते हैं तो खाना सड़ता रहता है जिससे पेट की प्रॉबलम होती है और charbi बढ़ती है |

 

मोटापा कम करने के लिए योगा – pet ke liye yoga

सेतुबंध आसन, कपाल भांति, अनुलोम विलोम, पवनमुक्त आसन आदि मोटापा कम करने के लिए रामबाण आसन हैं | इन्हें सही ढंग से करने से वेट लूज़ करने में काफी मदद मिलती है |

pet ke liye yoga

वेट लूज करने के लिए क्या खायें – weight loss karne ke liye kya khaye

– यह भी एक ध्यान देने वाली बात है कि वज़न कम करने के लिए क्या डाइट लेनी चाहिए | pet kam karne ke liye diet.
– इसके लिए आप शुगर खाने पर कंट्रोल कीजिये |
– सुबह ओट्स, दलिया, उपमा आदि खाइये, ज्यादा से ज्यादा गुनगुना पानी पीजिए, वेज और फ्रूट्स सलाद को अपनी डाइट में शामिल कीजिये और तली हुई, मसाले वाली चीजें ना खाएं |

खाने पर कंट्रोल करना आज के समय में काफी मुश्किल है क्यूंकि फास्ट फूड हर जगह दिखता है इसीलिए मन भी कर जाता है खाने का | खाइये पर सीमित मात्रा में 8-10 दिन में एक बार खाने से कुछ फर्क नहीं पड़ेगा | पर अगर हर 2 दिन में खाएँगे तो फिर तो मोटापा बढ़ना ही है और शरीर में charbi भी |

दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी हमें जरूर बताइये | अगर आपको पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें |

पढ़ने के लिए धन्यवाद |

4 Comments

  • व्यायाम शुरू करने से पहले आपके शरीर में ग्लूकोज होना बहुत जरुरी है। अगर शरीर का ग्लूकोज खत्म हो जाएगा तो फैट जलाने वाली भट्टी काम करना बंद कर देती है। इसलिए कोई भी व्यायाम करने से पहले थोड़ा नाश्ता या हल्का प्रोटीनयुक्त आहार जरूर लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *