अजवाइन के फायदे – Ajwain ke fayde

दोस्तों भारतीय रसोई के मसालों में अजवाइन का एक अहम स्थान है | अजवाइन ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसमें खुशबू भी भर देता है | अजवाइन के और भी कई सारे उपयोग (ajwain ke fayde) हैं जैसे – मोटापा कम करने के लिए (ajwain for weight loss), पेट की गैस को भगाने के लिए (ajwain for gas), अजवाइन का पानी (ajwain ka pani) | हमारी ना केवल छोटी – मोटी बीमारियाँ बल्कि बड़ी – बड़ी बीमारियों का इलाज भी हम अजवाइन से कर सकते हैं | बस हमें पता होना चाहिए की कब किस बीमारी में इसका कितना सेवन करना है |



 

ajwain ke fayde
ajwain ke fayde

सूची – content list

 

Subscribe on Youtube

 

अजवाइन के पोषक तत्व – Ajwain Ingredients

  • कार्बोहाइड्रेट
  • शर्करा
  • सोडियम
  • आयोडिन
  • खनिज
  • सेपोनिन
  • पोटेशियम
  • थायमीन
  • थाइमोल
  • टेनिन
  • फास्फोरस
  • रिबोफ्लेविन

 

अजवाइन के फायदे – Ajwain ke fayde, Ajwain benefits in hindi




-> दिल की बीमारी में अजवाइन के फायदे अजवाइन दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद है | Ajwain ka pani पीने से काफी सारे लाभ होते हैं | अजवाइन में एक्टिव कम्पोनेंट्स होते हैं जो कैंसर के ट्यूमर से लड़ते हैं |

-> नींद ना आने की समस्या में अजवाइन के फायदे – दोस्तों आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में नींद ना आने की समस्या से हर कोई पीड़ित है | इसके लिए लोग तरह तरह की दवाइयाँ भी लेते हैं तरह तरह के उपाय उपचार भी करते हैं |





->पेट की चर्बी कम करने के लिए – 20 से 25 ग्राम अजवाइन को रात को एक गिलास पानी में भिगो कर रख दीजिये सुबह इस पानी में आप एक चम्मच शहद मिलाकर पी लीजिये 1 महीने तक लगातार ऐसा करिए आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा |

-> गले की समस्याओं के लिए – गले में सूजन, खराश, या खांसी हो तो पान के पत्ते में अजवाइन रख कर चबाने से गले की समस्याओं में काफी राहत मिलती है |

-> गठिया रोग के लिए – अजवाइन के चूर्ण या गर्म गर्म अजवाइन को पोटली में बांध कर गठिया वाले स्थान पर सिकाई करने से इसमें काफी आराम मिलता है | और अजवाइन को सरसों के तेल में गर्म करके उससे भी आप मसाज कर सकते हैं | इसके काफी अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं | आप भी इसे जरूर ट्राई करके देखिये |

-> अजवाइन के पत्तों का नुस्खा – अजवाइन के पत्तों को पीस कर इनमे नींबू का रस मिला लीजिये | इन्हें आप अच्छे से ग्राइण्ड कर लीजिये | इसमे एक कप पानी मिला कर इसे पी जाइए ऐसा आपको 1 सप्ताह करना है आप देखेंगे की 3 दिन में ही आपको अपने अंदर फर्क नजर आ रहा है |

-> पेट के कीड़े – यदि किसी के पेट में कीड़े हो गए हों तो अजवाइन के पानी में काला नमक मिलाकर पीने से इस रोग में काफी राहत मिलती है | यह पेट की बीमारियों में भी काफी काम आता है |

-> मासिक धर्म की समस्याओं के लिए – अजवाइन के फायदे में से एक फायदा यह भी है कि मासिक धर्म की पीड़ा से राहत के लिए आप अजवाइन का उबाला हुआ पानी पीजिए इससे काफी राहत मिलेगी |

-> सिर दर्द में राहत – अजवाइन को पीस कर नारियल तेल में मिला लीजिये | इस लेप को माथे पर लगा कर हल्का हल्का रब कर लीजिए | सिर दर्द में तुरंत राहत मिलती है |



-> एसिड की समस्या के लिए – अजवाइन और जीरे को भून लीजिये अब इसे एक गिलास पानी में मिलाकर उबाल लीजिये | अब इस पानी को छान कर आप पीजिए तुरंत राहत मिलेगी |

-> पथरी की समस्या के लिए – जंगली अजवाइन गुणगुने पानी से लीजिये यह आपको एक महीने में चार पाँच बार करना है इससे ना तो पथरी कभी बनेंगी यदि होगी तो धीरे धीरे वह निकल जाएगी |

-> गैस की समस्या के लिए – अजवाइन की एक चुटकी, हल्दी और नमक भी समान मात्रा में ले इसे गरम पानी से खा ले गैस की समस्या से तुरंत राहत मिलेगी | यह खाने को पचाने में भी काफी कारगार है |

-> भूख ना लगना – भूख ना लगना एक आम समस्या है एक चम्मच अजवाइन थोड़ा सा काला नमक, अदरक और नींबू का रस मिलाकर चाटने से भूख खुल कर लगती है | आप खाली अजवाइन को भी पानी से ले सकते हैं | इससे भी काफी लाभ होता है | इसे नुस्खे को आप 10 से 15 दिन लगातार कीजिये आपको किसी भी दवाई की जरूरत नहीं होगी |

-> गंदी डकार की समस्या – अजवाइन सेंधा नामक और सूखा आंवला बराबर मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना लीजिये | इसे सुबह शाम शहद के साथ चाटने से खट्टी डकार की जो समस्या है वह खत्म हो जाएगी |

-> हैजा की समस्या के लिए – हैजा की समस्या के लिए कपूर के साथ अजवायन मिला कर लेने से हैजा में काफी लाभ होता है |

-> कान के दर्द के लिए – यदि कान में दर्द हो रहा हो तो सरसों के तेल में अजवायन और लहसुन मिला कर पकाएं | जब यह गुनगुना हो जाये तो एक दो बूंद कान में डाल लीजिये | इससे दर्द में तुरंत राहत मिलता है |

-> मुंह की समस्या के लिए – यदि आप मसूड़ों के दर्द से या सूजन से परेशान हैं तो आप अजवायन को भून कर उसे पीस कर उसमें सेंधा नमक मिलाकर उसका मंजन बना कर रख लीजिये | इससे आप धीरे – धीरे मसूड़ों पर मसाज करें सूजन और दर्द दोनों में राहत मिलेगी |

-> बदबू के लिए – अगर मुंह से बदबू आती है तो आप रात को अजवाइन गुणगुने पानी से लीजिये काफी लाभ मिलता है |

-> खून को साफ करने के लिए – अजवाइन खून साफ करती है | इसे खाने से चेहरे की सुंदरता बढ़ती है इसमें एंटी एजिंग तत्व शामिल होते हैं | जो त्वचा को लंबे समय तक जवां बना कर रखते है |

-> बवासीर और कब्ज के लिए – बवासीर में अजवाइन और सेंधा नमक मिलाकर ऊपर से आप गुनगुना पानी पी लीजिये इससे इन दोनों रोगों में काफी लाभ होगा |

-> अजवाइन से गर्भपात – दोस्तों यदि आप अनचाहे गर्भ की समस्या से परेशान हैं तो आप 2 कप पानी लीजिये उसे आप एक पैन में गर्म कर लीजिये | अब उसमें 2 चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लीजिये | इस पानी को तब तक उबालना है जब तक यह एक कप ना रह जाये अब इस पानी को पी लीजिये इस तरीके से आप अनचाहे गर्भ से निजात पा सकते हैं |

  • दोस्तों यदि आप मासिक धर्म की अनियमितता मासिक धर्म में दर्द जलन या मासिक धर्म के रुक जाने से परेशान हैं तो आप यह नुस्खा अपना सकते हैं इससे आपको काफी लाभ होगा |

 

इससे जोड़ों के दर्द में भी काफी राहत मिलती है |

दोस्तों क्या आप जानते हैं कि हम अजवाइन को घर पर भी लगा सकते हैं | अजवाइन के पत्तों की सब्जी बना कर भी खाया जाता है | अजवाइन की पत्तियाँ अजवाइन के दानों की तरह ही खुशबूदार होती हैं और इसके भी उतने ही फायदे हैं जितने अजवाइन के | इसमें बेहद मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है |

अजवाइन के नुकसान – Ajwain side effects



  • दोस्तों अजवाइन की तासीर गर्म होती है | इसलिए इसे गर्भवती महिलाओं को कम सेवन करना चाहिए |
  • एक दिन में 10 से 15 ग्राम अजवाइन खाने से लाभ होते हैं लेकिन इससे अधिक ना खाएं |
  • इसकी अधिकता से अल्सर, मुंह के छाले, जलन, जैसी समस्याएँ आ सकती है |
  • लो ब्लड प्रेशर वालों को अजवाइन का सेवन नहीं करना चाहिए |
  • अजवाइन कोलेस्ट्राल को भी कम कर देती है |

 

दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी आप जरूर बताइये | इससे जुड़े सवाल आप हमसे पूछ सकते हैं | अगर आपको हमारी जानकारी पसंद आई तो इसे शेयर करना ना भूले पढ़ने के लिए धन्यवाद |

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *