पानी पीने के नियम, पानी पीने का सही तरीका

दोस्तों आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें शायद आप जानते तो हैं पर आपने कभी इन बातों को कोई खास महत्ता नहीं दी | इस पोस्ट में हम आपको पानी पीने के सही तरीकों के बारे में बताएँगे |



 

pani pine ka sahi tarika

आपने हमेशा सुना होगा की पानी खूब सारा पीना चाहिए | पानी पीने से बहुत सारे लाभ होते हैं | हमें प्रतिदिन 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए | पर कभी आपने ये सुना है की पानी गलत तरीके से पीने की वजह से हमें बहुत सारी बीमारियों से गुजरना पड़ सकता है |

किसी के घुटनों में दर्द है | तो कोई कब्ज, एसिड की समस्या से जूझ रहा है | इतनी सारी ऐसी बीमारियाँ है जिनका हमें पता भी नहीं कि हमें ये हो किस वजह से जाती हैं | आइये आज हम आपको बताते हैं पानी पीने के नियम और पानी पीने के दही समय के बारे में |

 

-> सही तरीके से पानी ना पीने से हो सकती हैं ये बीमारियाँ –

  • यूरीनिरी ब्लेडर पर पड़ता है असर |
  • किडनियों पर पड़ता है गहरा असर |
  • जठराग्नि समाप्त हो जाती है |
  • हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज |
  • ज्वाइंट पेन |
  • कब्ज जैसी भयानक बीमारियों से ग्रसित होना पड़ सकता है |

 

आपको पानी से होने वाले नुकसान आज नज़र नहीं आ रहे हैं | और आपके मन में ये भी सवाल या आशंका होगी कि नहीं ऐसा नहीं होता या फिर ऐसा कि हमें विश्वास नहीं | इसमें कोई बड़ी बात नहीं है बिल्कुल ऐसा ही हमने भी सोचा था | पर जब आपको एक लाइव उदाहरण दिया जाएगा तब आपको शायद यकीन हो जाये |

लेकिन आपने  बुजुर्गों या फिर 40 के बाद ज़्यादातर लोगों को ये कहते हुये जरूर सुना होगा कि हमारे घुटने खराब हैं या घुटनों में दर्द है | तो वो इसी कारण होता है |  कुछ लोग एसिड की वजह से इतने परेशान रहते हैं कि उनका खाना पीना सब बेकार हो जाता है | वो सब भी इसी कारण से होता है |

 

-> सोते समय पानी पीने के नियम –

  • रात को सोने से एक घंटा पहले पानी पीना चाहिए |
  • नींद में बार बार आप उठ कर पानी पीते हैं तो आपकी नींद पर असर पड़ता है |
  • जिससे सिरदर्द, अनिंद्रा, चिड़चिड़ापन का शिकार हो जाते हैं |

 

pani pine ka tarika

-> खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए –

  • यह बात सभी जानते हैं कि खाने के तुरंत बाद पानी कभी नहीं पीना चाहिए इससे खाना खाने के बाद जो पेट में जठराग्नि जलती है जो हमारे खाने को ऊर्जा के रूप में बदलती है वह बुझ जाती है जिससे खाना पचने की जगह वहीं पड़ा रहता है और वह सड़ने लगता है |
  • सड़े हुये खाने से क्या होता होगा ये बताने की जरूरत नहीं है पर फिर भी आपको बता दें कि खाना ठीक से ना पचे तो पाचनक्रिया कमजोर हो जाती है | एसिड बन्ना शुरू हो जाता है | पेट फूलने लगता है गैस, कब्ज जैसी बीमारियाँ ज़्यादातर इसी वजह से होती हैं |
  • आपको यदि प्यास लगी भी है तो दही या छांछ ले सकते हैं |
  • अगर बिलकुल ही नहीं रहा जा रहा है तो एक घूंट पानी पी सकते हैं |
  • ज़्यादातर लोग खाना खाते ही गटागट खूब सारा पानी पी जाते हैं जो कि आज के समय में काफी आम व खतरनाक आदत बन चुकी है |


 

-> खड़े होकर पानी नहीं पियें

  • पानी कभी भी खड़े होकर नहीं पीना चाहिए हमेशा कोशिश करें कि आराम से बैठ कर पानी पियें | इससे आप घुटनों की समस्या से हमेशा के लिए बचे रहेंगे | पानी को हमेशा आराम से बैठ कर सिप सिप करके पीना चाहिए |

 

-> ठंडे पानी के नुकसान –

  • ठंडा पानी पीने से बड़ी आंत सिकुड़ जाती है | ठंडा पानी पीने से मल बड़ी आंत में जम जाता है जिससे पाइल्स और उससे संबंधित रोग हो जाते हैं |
  • ठंडे पानी को पचाने में भी ज्यादा समय लगता है | जिससे हमारा इम्यूनि सिस्टम कमजोर हो जाता हैं | खून की धमनियाँ सिकुड़ जाती हैं |

 

-> पानी पीने के अन्य नियम –

  • चिकनाई वाले पदार्थों के साथ पानी नहीं पीना चाहिए |
  • पके फलों के ऊपर पानी नहीं पीना चाहिए |
  • भोजन करने के तुरंत बाद पानी पीने से मोटापा बढ़ता है |
  • धूप से तुरंत आकर ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए | इससे सर्दगर्म हो जाता है |
  • व्यायाम करने से पहले पानी जरूर पीना चाहिए इससे मांसपेशियों को ताकत मिलती है |

 

-> दौड़ भाग करके या धूप से आने के बाद –

कभी भी आप दौड़ भाग कर या फिर सीढ़ियों से चढ़ कर आते हैं और आप आते ही सबसे पहले पानी पीते हैं | 95% लोग ऐसा ही करते हैं | लेकिन आपको बता दें कि इससे वो जो पानी आप पीते हैं वह सीधा आपके नलों में चला जाता है | लेडीज को ये समस्या बहुत ज्यादा होती है |

 

दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी कैसी लगी प्लीज हमें जरूर बताइये कोई सुझाव हो या कोई सवाल हों तो आप हमें जरूर बताइये | अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *