गर्मी की 5 ठंडी ड्रिंक रेसिपीज – 5 summer drink recipes in hindi



दोस्तों इस गर्मी के मौसम में हम आपके लिए लाए हैं पाँच आसान सी हेल्थी ड्रिंक्स ( 5 summer drink recipes hindi ) जिसे पीने के बाद आप रूह तक ठंडा और शांत महसूस करेंगे | इतना ही नहीं यह टेस्टी होने के साथ बनाने में भी काफी आसान हैं और यदि बात की जाये हेल्थ की तो आप जरा एक बार इन्हें पी कर देखिये आपको खुद ही मालूम हो जाएगा कि ये कितनी फायदेमंद हैं | इन्हें आप रोज़ भी बनाकर पी सकते हैं | तो चलिये शुरू करते हैं इन ड्रिंक्स को बनाना |

5 summer drink recipes hindi

सबसे पहले तो आप एक गिलास पानी में एक कटोरी चीनी मिलाकर गर्म कर लीजिये | जब पूरी तरह से चीनी इसमें घुल जाये तब आपको इसे गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए रख देना है | ठंडा होने के बाद आप इसे किसी भी बोतल में भर कर फ्रिज में रख सकते हैं | जब भी आप को चीनी की जरूरत पड़ेगी तो बार बार चीनी को घोलना नहीं पड़ेगा और मिनटों में आपका शर्बत तैयार हो जाएगा | आखिरी में जो चीनी बच जाती है और वेस्ट हो जाती है वह भी नहीं होगी | तो है न बढ़िया तरीका समय और चीनी दोनों बचाने का | आइये शुरू करते हैं हमारी पहली ड्रिंक बनाना – 5 summer drink recipes hindi

1 – मोजिटो – mozito kese banayen

मोजिटो बनाने के लिए सामग्री –

-> पुदीना – 12 – 15 पत्तियाँ
-> स्प्राइट या लिमका (कोल्ड ड्रिंक)
-> नींबू – 1
-> काला नमक – 1/2 चम्मच
-> चीनी – स्वादानुसार  (हल्का या तेज जैसा भी आपको पसंद है)

मोजिटो बनाने की विधी – mozito banane ki vidhi

  • सबसे पहले आपको पुदीने की पत्तियों को साफ करके डंडियो से अलग कर लेना है |
  • अब आप इन्हें अच्छे से धो लीजिये | नींबू को भी धोकर उसके चार टुकड़े कर लीजिये |
  • अब बड़ा सा एक गिलास लीजिये और उसमें पुदीने की पत्तियों को और नींबू के टुकड़े डालकर इनको पीस लीजिये |
  • इसमें पीसने से मतलब ये है कि बिलकुल बारीक नहीं पीसना है | बस इनका रस निकालना है |
  • इसके बाद जो फ्लेवर आयेगा वो पीकर आप हर ड्रिंक पीना भूल जाएँगे |
  • अब इसमें आधा चम्मच काला नमक, 4 चम्मच चीनी का घोल और अंत में इसमें स्प्राइट या लिमका डालकर फटाफट सिल्वर फोईल से चारों तरफ से ढक दीजिये ताकि इसकी गैस जल्दी से बाहर ना निकाल सके |
  • बस अब इसमें पाइप लगाएँ और सिप सिप करके मजा लीजिये मोजिटो का, सच में दोस्तों यह काफी लाजवाब ड्रिंक है |
  • इसे आप किसी भी हेवी खाने के बाद पी सकते हैं सब कुछ आसानी से डाइजेस्ट हो जाएगा | आप काफी अच्छा भी महसूस करेंगे |




2 – रोज़ शर्बत – roj sharbat kese banayen

रोज़ शर्बत बनाने के लिए सामग्री –

-> गुलाब की पंखुड़ियाँ – 50 ग्राम
-> टाटरी – 1 पिंच
-> चीनी – 4 – 5 चम्मच
-> पानी – 1/2 कप

रोज़ शर्बत बनाने की विधि – roj sharbat banane ki vidhi

  • सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को धो कर उनका पानी सुखा लीजिये |
  • इसके बाद इन्हें आधा कप पानी के साथ पीस लीजिये और पेस्ट बना लीजिये |
  • इसके बाद गैस जलाकर एक पैन रखिए और उसमें गुलाब का पेस्ट डाल दीजिये |
  • अब इसमें चीनी मिलाकर इसे हिलाते रहिए | जब चीनी इसमें पूरी तरह से मिल जाए तब आपको इसमें आधा कप पानी मिलाना है |
  • अब आपको इसे चलाना है लगभग एक मिनट तक, फिर इसमें एक पिंच टाटरी या जिसे साइट्रिक एसिड भी बोलते हैं वह डालना है |
  • इसे डालने के बाद आपको यह बंद कर देना है | इसे आप छान लीजिये और काँच की बोतल में डालकर रख लीजिये |
  • जब भी आपका मन करे ठंडे पानी में या ठंडे दूध में आप इसका एक चम्मच मिलाकर पीजिए |
  • आप अपनी जरूरत के अनुसार उसमें और चीनी भी मिला सकते हैं |
  • आप इसमें खुशबू के लिए रोज़ इसेंस भी मिला सकते हैं | इससे इसका फ्लेवर और भी अच्छा हो जाता है |

दोस्तों यह ड्रिंक आपकी सेहत के लिए भी काफी अच्छा है | घर का बना हुआ है तो शुद्ध तो होगा ही साथ ही अलग भी टेस्ट आयेगा | यदि कुछ अलग करने पीने की इच्छा है तो अब की गर्मी इसे जरूर ट्राई करें | Best summer drink recipes hindi.



3 – लौकी जूस – lauki juice kese banayen

लौकी का जूस  बनाने के लिए सामग्री –

-> लौकी – 1 मीडियम साइज की
-> पुदीना – 10 से 12 पत्ते
-> काला नमक – स्वादानुसार
-> चीनी – 2 चम्मच
-> अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
-> नींबू – 1

लौकी का जूस  बनाने की विधि – lauki juice banane ki vidhi

  • इसके लिए आप एक घिया (लौकी ) लीजिये और उसे अच्छे से धो कर छील लीजिये |
  • अब पुदीने के पत्तों को अलग करके धो कर रख लीजिये और अदरक को भी धोकर काट लीजिये |
  • अब आप इसके छोटे छोटे टुकड़े करके इन सब को मिक्सी के जार में डालकर पीस लीजिये | अब आपके पास गाढ़ा सा पेस्ट बन जाता है |
  • अब आप इसे बड़ी छलनी में छान लीजिये | पानी डाल डाल कर आपको इसका पूरा रस बना लेना है |
  • अंत में  थोड़ा सा बुरादा बचेगा उसे आप फेंक दीजिये | अब आप इसमें नींबू का रस, काला नमक और चीनी मिलायें और फिर कुछ बर्फ के टुकड़े डालिए |
  • दोस्तों थोड़ी सी मेहनत जरूर है पर इतना टेस्टी और इतना हेल्थी जूस पीने के लिए इतनी मेहनत तो बनती है |
  • आप एक बार इसे जरूर ट्राई कीजिये | यह काफी ठंडा होता है |
  • यदि आप इस गर्मी इस जूस को नियमित रूप से हफ्ते में 2 बार भी पीते हैं तो यह आपके शरीर के लिए काफी लाभकारी होगा |
  • यह आपको लू से बचाता है साथ ही साथ आपको इन गर्मियों में कोई भी स्किन से संबन्धित बीमारियाँ नहीं होंगी और आपका पेट एक दम साफ रहेगा | दिमाग भी ठंडा रहेगा |


4 – जोशीली ठंडाई- thandai kese banayen

ठंडाई बनाने के लिए सामग्री –

-> बादाम – 4 – 5
-> खसखस – 1/2 चम्मच
-> गुलाब की पंखुड़ियाँ – 5 – 6
-> काजू – 4 – 5
-> किशमिश – 4 – 5
-> खरबूजे के बीज –  1/4 चम्मच
-> तरबूज के बीज – 1/4 चम्मच
-> सफ़ेद मिर्च – 5 – 7
-> छोटी ईलाईची – 3 – 4
-> मिश्री – स्वादानुसार

ठंडाई बनाने की विधि – thandai banane ki vidhi

  • ऊपर बताई गई सामाग्री को आप रात को पानी में एक साथ भिगो कर ढक कर रख दीजिये |
  • सुबह इसमें से बादाम निकाल कर छील लीजिये | अब इसको पानी के साथ मिक्सी में अच्छे से पीस लीजिये |
  • यदि आपको इसे छानना है तो आप इसे छान भी सकते हैं |
  • इसके बाद आप इसे 2 गिलास दूध में डालकर अच्छे से मिला लीजिए | फिर इसमें बर्फ क्यूब मिला लीजिये |
  • बस तैयार है हमारी खुशबूदार ठंडाई | आप इसे रोज पीजिए इससे आपका दिमाग अच्छा बना रहेगा |
  • शरीर अच्छा बना रहेगा आँखों के लिए यह बहुत बढ़िया मानी जाती है |
  • जिन लोगों का दिन भर का मेहनत का काम है उनके लिए यह काफी अच्छी और स्वास्थ्यवर्धक है |


5 – रूह अफजा वाली ठंडी मीठी लस्सी – tasty lassi kese banayen

ठंडी मीठी लस्सी बनाने के लिए सामग्री –

-> दही – 1 कप
-> रूह अफजा – 1 चम्मच
-> चीनी – 2 चम्मच
-> पानी – 1/2 कप
-> बर्फ – 4 – 5 क्यूब

ठंडी मीठी लस्सी बनाने की विधि – lassi banane ki vidhi

  • सबसे पहले तो दही को मिक्सी में डाल कर चला लीजिये |
  • फिर उसमें रूह अफजा मिला दीजिये |
  • अब इसमें पानी और चीनी मिलाएँ, याद रहे बर्फ सबसे बाद में मिलाएँ क्योंकि चीनी बर्फ या ठंडे पानी के साथ देर से घुलती है |
  • आपको याद होगा शुरू में जो हमने चीनी का पानी बना कर रखा है वो भी इसमें डाल सकते हैं |
  • अब इसमें बर्फ के क्यूब मिला दीजिये | मिक्स कीजिये , ठंडी ठंडी खुशबूदार लस्सी तैयार है |
  • खुद भी पीजिए सब को पिलाइए और गर्मी के मजे लीजिये |

कैसी लगी आपको हमारी आज की रेसिपी (5 summer drink recipes hindi) दोस्तों आज हमने आपको काफी आसान काफी सस्ती और काफी फायदा करने वाली ठंडी चीज़ों के बारे में बताया है | आपको पसंद आए तो प्लीज इसे ट्राई जरूर कीजिये और ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिये |




धन्यवाद |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *