झटपट बनायें जायकेदार लाजवाब रेसिपीज़

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको ऐसी कुछ लजीज व जायकेदार चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको ज़्यादातर घरों में फेंक दिया जाता है | हैरान मत होइए दोस्तों यह सच है और आपको यह जानकार ताजुब्ब होगा कि इनमें इतने सारे पोषक तत्व होते हैं जो आप सोच भी नहीं सकते | तो आइये बताते हैं आपको आज कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में…



quick indian recipes

दोस्तों जब भी आप मटर लें तो आप हरी – हरी फली वाली मटर लें इससे फायदा यह होगा कि आपको मटर के साथ एक और सब्जी यानि कि मटर के छिलकों की सब्जी बनाने का मौका मिलेगा |

मटर के छिलकों की चटपटी कुरकुरी भाजी – matar ke chhilkon ki sabji

सामग्री –

मटर – 1/2 किग्रा
आलू – 1 ( मीडियम आकार का )
नमक –  1/2 चम्मच
धनिया पाउडर -1/2 चम्मच
हींग – 1 पिंच
हरी मिर्च –  2
हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
नींबू का रस – 5 से 6 बूंद
सरसों का तेल – 2 चम्मच



छीलने का तरीका –

  • इसके लिए आपको करना यह होगा कि आप सबसे पहले तो मटर को छील लीजिये |
  • सारे मटर जब छील लेते हैं तो आपके पास बचते हैं मटर के छिलके तो दोस्तों आप को इनमें से हरे-हरे ताजे-ताजे जो छिलके हैं वो अलग करने हैं |
  • अब इन छिलकों को आपने छीलना है | आप सोच रहे होंगे कि छिलकों को भला कैसे छीलें |
  • आप मटर का एक छिलका लीजिये उसकी जो डंडी है उसे मटर के अंदर की ओर दबाते हुये नीचे की ओर लाना है |
  • अब दूसरी तरफ से भी आपको ऐसा ही करना है | दोस्तों एक दो बार ऐसा करने पर आप समझ जाएँगे कि क्या रखना है और क्या अलग करना है |
  • इससे जो मटर के छिलके के अंदर ट्रांसपेरेंट सा छिलका है वह उतर जाएगा और इसे खाते समय वह बार – बार मुंह में भी नहीं आयेगा |
  • इसके बाद मटर के जो छिलके आप ने साफ कर लिए हैं | उन्हें अलग कर लेना है और सारे छिलकों को ऐसे ही निकाल लीजिये |
  • अब आपको एक आलू लेना है उसे धो कर काट लेना है बिलकुल पतला और छोटा काट लीजिये |

 

बनाने का तरीका –

  • अब एक पैन में सरसों का तेल गर्म कीजिये ज्यादा नहीं बस 2 से 3 चम्मच अब इस तेल को थोड़ा उड़ा दें मतलब इसकी तीखी खुशबू निकल जाये |
  • अब आप इस में जीरा डाल दीजिये और 1 पिंच हींग भी साथ में हल्दी, नमक, सूखा धनिया | मसाले को भून लीजिये और मटर के छिलके और आलू इसमें मिला कर अच्छे से हिला दीजिये |
  • दोस्तों अब इसे धीमी आंच पर फ्राई होने दें इसे 2 मिनट के लिए ढक कर रख दें |  इसके बाद आपको फिर से इसे हिलाना है और थोड़ा सा नींबू का रस इसमें मिला कर फिर ढक कर रख देना है |
  • बस कुछ ही देर में तैयार है हमारी स्पेशल सब्जी यदि आपको सूखी सब्जी को और भी टेस्टी बनाना है तो इसे हल्का ब्राउन कलर आने तक फ्राई करें | लीजिये बस तैयार है हमारी मटर के छिलकों की सब्जी |

 

दोस्तों इनकी खास बात ये है कि ये इतनी झटपट बनती हैं कि आपको भी पता नहीं चलता |

आप इसे रोटी से खाएं या फिर पराठे से आप अगली बार मटर को नहीं बल्कि मटर के छिलकों को ध्यान में रखते हुये मटर खरीदेंगे इतना दावा तो मैं आपसे करती हूँ |



मूली के पत्तों कि चटपटी भुजिया –

दोस्तों आज से आप जब भी मूली खरीदें तो हरे हरे पत्तों वाली मूली खरीदें इससे कितने फायदे होते हैं ये आप सोच भी नहीं सकते कुछ घरों में तो मूली के पत्तों वाली मूली आने पर भी मूली के पत्ते बेकार समझ कर फेंक दिये जाते हैं | आज हम आपको बताएँगे मूली के पत्तों की लाजवाब  भुजिया कैसे बनाएँ |

सामग्री –

मूली के पत्ते – 1/2 कि ग्रा
मूली – छोटा टुकड़ा
आलू – 1 छोटा
नमक-  1/2 चम्मच
धनिया पाउडर -1/2 चम्मच
हींग – 1 पिंच
हरी मिर्च –  2
हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
नींबू का रस – 5 से 6 बूंद
सरसों का तेल – 4 चम्मच

 मूली के पत्तों को साफ करें –

  • इसके लिए सबसे पहले मूली के पत्तों को मूली से अलग कर लीजिये |
  • इसके बाद आप इसमें से बड़े -बड़े या पीले रंग के पत्तों को निकाल दीजिये |
  • उसके बाद आप मूली के डंठल को तोड़ कर देखेंगे अगर आसानी से टूट रहा है तो ठीक वरना जितना नहीं टूटता उन्हें हटा दीजिये |
  • अब एक बार सारे पत्तों को अच्छे से देखेंगे कोई कीड़ा तो नहीं है |
  • अब आप इन्हें धो लीजिये | दोस्तों हरी सब्जी में मिट्टी ज्यादा होती है तो इसे अच्छे से धोने के बाद ही इस्तेमाल कीजिये |
  • इसके बाद आप इन्हे जालीदार टोकरी में डालकर रख दीजिये |
  • इसके बाद मूली का टुकड़ा आप लीजिये और एक छोटा आलू भी ले लीजिये |
  • अब इन्हें भी अच्छे से धोकर छील लीजिये | अब इन्हें आप बिल्कुल छोटा -छोटा काट लीजिये |
  • अब आप मूली के पत्तों को भी ऐसे ही बारीक -बारीक काट लीजिये |

 

भुजिया बनाने की विधि –

  • अब आपको पैन या कढ़ाई जो भी आप इस्तेमाल करते हैं उसे लीजिये | अब गैस पर रख कर तेल गर्म कीजिये |
  • अब आपको तेल गरम करने के बाद  इसमें जीरा डालना हैं और इसके बाद आपको एक पिंच हींग डालनी है |
  • अब जीरा लाल हो रहा है और हींग भी खुशबू दे रही है | इसमें धनिया पाउडर लालमिर्च  या हरी मिर्च जो भी आप यूज करते हैं वो डाल लीजिये |
  • अब आप इसमें हल्दी भी डाल लीजिये | अच्छे से मसाले को भुनने के बाद इसमें मूली के पत्ते और आलू और मूली भी डाल दीजिये |
  • इसे अच्छे से आपको मिलाना है | आप देखेंगे कि भीनी सी खुशबू आ रही है | अब इसे ढक कर रख दीजिये |
  • अब आप 2 मिनट के बाद चैक कीजिये | इसने पानी छोड़ दिया है | अब आप इसे खुला ही फ्राई कीजिये दोस्तों ये इतनी फटाफट बनती है कि आपको भी पता नहीं चलता |
  • अब धीरे -धीरे इसका पानी सूख रहा है और ये बढ़िया कलर और बढ़िया खुशबू के साथ बनने वाली है |  आहा मेरे तो मुंह में पानी आ रहा है ….
  • बस आलू को चम्मच या उंगली से पीस कर देख लीजिये मजा आजायेगा | दोस्तों  ये इतनी लाजवाब लगती हैं की बस कहना ही क्या है एक बार आप इन्हे ट्राई जरूर कीजिये |

 

आप इसे चावल, पराठे या फिर रोटी किसी से भी खा सकते हैं |

हेल्थ टिप्स –

  • दोस्तों मूली के पत्तों के इतने फायदे होते हैं जितने मूली के भी नहीं होते इसमें भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, होता है |
  • यह हमारी पाचनशक्ति  को बढ़ाती है| दोस्तों पेट के रोग में जैसे कब्ज, एसिड, सूजन  गैस की समस्या में यह काफी लाभकारी होते हैं |
  • पेशाब  बंद होने पर मूली के रस का सेवन जरूर करें काफी लाभ होगा |
  • हमें इनका सेवन जरूर करना चाहिए |

दोस्तों आपको हमारी रेसिपी कैसी लगी हमे जरूर बताइये पसंद आए तो प्लीज इसे शेयर करना ना भूलें  पढ़ने के लिए शुक्रिया | ऐसी ही कुछ अलग रेसिपीज़ के साथ आगे भी मिलते रहेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *