लिट्टी चोखा बनाने की सबसे अलग और आसान विधि – litti chokha recipe in hindi

दोस्तों आज हम आपको लिट्टी चोखा litti chokha recipe बनाने की सबसे आसान विधि बताने जा रहे हैं | इसमें आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और स्वाद इतना गज़ब का आयेगा कि आप खाते ही रह जाओगे | दोस्तों लिट्टी चोखा बिहार की डिश है जो कि बेहद स्वादिष्ट होती है | जब भी आपका कुछ क्रिस्पी लजीज चटपटा खाने का मन करे तो एक बार इसे ट्राई जरूर करिए | तो चलिये शुरू करते हैं हमारी आज की रेसिपी |



litti chokha recipe in hindi

लिट्टी चोखा में तीन चीजें काफी महत्वपूर्ण हैं |

1 – लिट्टी

2 – चोखा और

3 – सत्तू

सत्तू बनाने की विधि – sattu banane ki vidhi

  • सबसे पहले बात कर लेते हैं सत्तू की पर उसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है |
  • बस बाजार से भुने हुये काले चने लाने हैं और उनको मिक्सी में पीस लेना है|
  • इसे पीसते समय ध्यान रखें कि ज्यादा बारीक नहीं पीसना है |
  • थोड़ा सा दरदरा पीसना है | सत्तू हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है इसे आप पानी में एक चम्मच भिगो कर रख दें थोड़ी देर में इसमें चीनी मिलाकर पीजिए | यह दिमाग के लिए काफी अच्छा होता है और साथ साथ पूरा दिन आपके शरीर मेंन एनर्जी बनी रहती है |
  • सत्तू में बारीक – बारीक प्याज काट लीजिए फिर उसमें एक चम्मच अचार का मसाला और हरी मिर्च बारीक कतरी हुई डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिये |
  • लीजिये तैयार है सत्तू या फिर लिट्टी में भरने की स्टफिंग |

 

लिट्टी बनाने के लिए सामग्री – litti chokha recipe in hindi

आटा – 250 ग्राम
सूजी – 50 ग्राम
अजवायन – 1/2 चम्मच
रिफाइंड – 4 चम्मच
बेकिंग पाउडर – 1/2 चम्मच



लिट्टी बनाने की विधि – litti chokha banane ki vidhi

  • सबसे पहले तो आप आटा लीजिये और इसमें सूजी मिलाईये |
  • इसके बाद इसमें नमक, बेकिंग पाउडर, अजवायन और रिफाइंड को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिये |
  • अब इसमें आपको थोड़ी सी दही भी मिलानी है | इससे लिट्टी एक दम कुरकुरी बनती है और उसका फ्लेवर भी अच्छा आता है |
  • अब नरम सा आटा गूँध लीजिये | इसके बाद आपको इसे थोड़ी देर के लिए ढक कर रख देना है | ताकि यह अच्छे से सेट होकर फूल जाये |
  • चलिये तब तक हम चोखा बना लेते हैं |

 

litti chokha recipe in hindi

चोखा बनाने के लिए सामग्री –

बैंगन – 1
हरी मिर्च – 4-5
लहसुन – 5-6 कलियाँ  ( बारीक कटी हुई )
अदरक- 1 छोटा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ )
प्याज – 2  मीडियम
टमाटर – 1 मीडियम
धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
नींबू का रस – 1/2 नींबू
नमक – स्वादानुसार
जीरा – 1/2 चम्मच
काली मिर्च – 1/4 चम्मच
हरा धनिया – 1/2 कप ( बारीक कटा )

 

यह भी पढ़ें – काली मिर्च के 20 फायदे और टोटके

चोखा बनाने की विधि – litti chokha recipe in hindi

  • बैंगन को धो कर भून लीजिये | साथ-साथ प्याज को भी छील कर उसे भी भून लेना है | टमाटर को भी धो कर भून लीजिये |
  • अब आप सोच रहे हैं कि बैंगन को भूनने तक तो सही है लेकिन प्याज और टमाटर भी भूनना है | ये बात समझ नहीं आई तो हम आपको बता दें कि इससे आपके चोखे का जो फ्लेवर है वो इतना लजीज हो जाएगा कि इसका स्वाद बस आप भूल नहीं पाओगे |
  • अब जब बैंगन भुन जाये और प्याज और टमाटर भी अच्छे से भुन जाये तो उसमें से एक भीनी-भीनी खुशबू आने लगेगी | इससे इतनी गज़ब की खुशबू आती है कि बस मजा ही आ जाता है |
  • अब आपको बैंगन के भुन जाने के बाद इसके काले छिलके को बड़ी ही सावधानी से उतारना है |
  • अब प्याज और टमाटर को भी बारीक काट कर रख लेना है | बारीक नहीं काट सकते तो मोटा भी काट सकते हैं |
  • इसमें आपको हरी मिर्च लहसुन अदरक का पेस्ट डालना है | अब आपको इस सारे मिश्रण को मिक्सी में पीस लेना है |
  • आप चाहें तो लहसुन, अदरक, मिर्ची के छोटे- छोटे टुकड़े करके भी डाल सकते हैं | नहीं तो आप उसे कुंडी में पीस कर भी डाल सकते हैं दोनों का फ्लेवर अलग अलग आता है |
  • अब इसमें आपको जीरा, नमक, हल्दी मिलाना है | इसके बाद आपको इन सबको एक दम अच्छे से मिला लेना है |
  • ध्यान रहे आपको इसे फ्राई नहीं करना है इसे ऐसे ही खाया जाता है | अब इसके ऊपर आप बारीक काटा हुआ धनिया डालें |

 




नोट – नींबू का रस – आप यदि खट्टा पसंद करते हैं तो डाल सकते हैं |

आलू – उबला हुआ भी इसमें डाल सकते हैं |

  • अब हमारा जो आटा हमने बनाया था वह भी अच्छे से सेट हो गया है |
  • अब आपको एक लोई लेनी है इसे हाथ से बढ़ाना है और जो चूर्ण हमने बनाया है उसे इसमें भरना है |
  • यहाँ ध्यान देने वाली बात यह है कि आपकी लोई जो है वो ना ज्यादा छोटी लेनी है और ना ज्यादा बड़ी क्योंकि अगर पतली लोई होगी तो फट सकती है और मोटी होगी तो आटा ही आटा मुंह में आयेगा तो बेहतर है आप इसे अच्छे से बनाएँ |

 

लिट्टी सेकने का तरीका – litti chokha recipe in hindi

  • सारी लोइयों  में मिश्रण भरने के बाद आप एक कुकर लें और उसमें देसी घी लगायें |
  • उसे 1 मिनट के लिए गैस चलाकर छोड़ दें | अब इसके बाद इसमें आप एक एक लोई उठा कर रख दीजिये |
  • फिर आप कुकुर के ढक्कन का जो कैप है या कुकर की सीटी जिसे बोलते हैं उसे निकाल कर कुकर को बंद कर दीजिये | 5-7  मिनट बाद चैक करें और उनकी साइड पलट दें |
  • फिर 5 मिनट बाद देखें धीमी धीमी खुशबू आना शुरू हो गई है ऐसे ही जिस तरफ से आपको लगे वह सिकी नहीं है उसे सेक लें |
  • अब इनको तोड़ कर देसी घी में डुबोकर निकाल लीजिए |
  • लीजिये तैयार है हमारी लिट्टी और चोखा भी गर्मागर्म | सबको सर्व कीजिये हरी मिर्च और प्याज के लच्छे के साथ |
  • अब इसे आप चोखे में मिला मिला कर खाइये |

 

इतना गज़ब का स्वाद आपने पहले कभी नहीं खाया होगा आप इसे जरूर ट्राई कीजिएगा | मेरे तो मुंह में पानी आ रहा है |

तो दोस्तों आपको हमारी ये litti chokha recipe हमारे अंदाज में कैसी लगी हमे जरूर बताइये | अगर पसंद आए तो इसे लाइक शेयर जरूर करें | कोई भी सवाल या सुझाव हो उसे नीचे कमेन्ट बॉक्स में जरूर बतायें | पढ़ने के लिए धन्यवाद |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *