छोटी सी सौंफ के बेमिसाल फायदे – saunf ke fayde

सौंफ के बारे में आप सभी तो जानते ही होंगे पर इसके फायदे saunf ke fayde के बारे में शायद कम ही जानते होंगे | आज इस पोस्ट में हम आपको सौंफ के कई गुणकारी फ़ायदों के बारे में बताएँगे | सौंफ को सस्ता और स्वादिष्ट नुस्खा माना जाता है | यह स्मरण शक्ति को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को मजबूत रखता है |



saunf ke fayde

सौंफ में पाये जाने वाले पोषक तत्व –

– प्रोटीन
– कार्बोहाइड्रेट
– पौटेशियम
– सोडियम
– फास्फोरस
– मैग्निशियम
– विटामिन सी
– विटामिन बी

पाचन शक्ति के लिए सौंफ के फायदे – Saunf ke fayde

  • नियमित रूप से आप खाना खाने के बाद सौंफ़ और मिश्री को एक चम्मच जरूर खाइये | इससे ना सिर्फ आप अपना खाना आसानी से पचा पाएंगे बल्कि यह आपकी आँखों के लिए भी काफी अच्छा होता है |
  • सौंफ को तवे पर भून कर पीस लीजिये | बराबर मात्रा में मिश्री मिलाकर रख लीजिये अब खाने के बाद 2 चम्मच खायें | इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है |

 

गर्भावस्था में सौंफ के फायदे – saunf ke fayde in pregnancy

  • दोस्तों गर्भावस्था के समय उल्टी आने की समस्या से आप भी यदि पीड़ित हैं तो आप इस नुस्खे को जरूर आजमा कर देखिये | आपको जरूर आराम होगा | दूध में सौंफ़ मिलाकर उसे उबालिए और आवश्यकतानुसार उसमें मीठा मिलाकर उसे पीजिए इससे आपको बहुत फायदा होगा |
  • यह बहुत हल्का होता है | इससे खाना पीना आसानी से पच जाता है | इसलिए बच्चों को भी दूध में सौंफ उबाल कर सौंफ वाला दूध दिया जाता है |
  • गर्भवती स्त्री को इसका सेवन जरूर करना चाहिए इससे उसका आने वाला बच्चा गोरे रंग का होता है |

 

सौंफ स्मरण शक्ति के लिए – saunf ke fayde for brain

  • सौंफ़ को बादाम और मिश्री के साथ पीस कर सुबह शाम दूध के साथ लेने से दिमाग की कमजोरी दूर होती है और स्मरण शक्ति बढ़ती है |
    नियमित रूप से सौंफ़ को खाने से यूरिन इन्फ़ैकशन भी ठीक हो जाता है |

 



शारीरिक कमजोरी में सौंफ के फायदे – saunf benefits in hindi

  • यदि आप शारीरिक कमजोरी महसूस कर रहे हो तो सौंफ आपके शरीर के लिए किसी औषधि से कम नहीं | सौंफ को रोजाना खाने से शरीर की शक्ति बढ़ती है | शारीरिक दुर्बलता दूर होती है | रोजाना इसे खाने के बाद पानी पियें |
  • सौंफ के साथ हल्की सी हींग मिलाकर 3 महीने लगातार खाने से गर्भपात या संतान ना होने की समस्या खत्म हो जाती है और आप कुछ ही दिनों में गर्भधारण करने में सक्षम हो सकती हैं |

 

सौंफ चेहरे के लिए – saunf ke fayde for skin

  • खाना खाने के बाद सौंफ़ खाने से रक्त साफ होता है | चेहरे की चमक बढ़ती है |
  • यदि आपको पसीना निकालना है जैसे बुखार के समय तो सौंफ जरूर खाएं इसे खाने से जल्द ही पसीना आ जाता है |
  • भुनी हुई सौंफ को चबा-चबा कर खाने से पेट दर्द में आराम मिलता है |

 

धरन पड़ने पर – saunf ke fayde aur nuksan

यदि किसी व्यक्ति को धरन पड़ने की शिकायत बार बार हो रही हो तो वह 2 चम्मच सौंफ पीस कर उसमें समान मात्रा में गुड़ मिलाकर छोटी छोटी गोलियां बना ले | एक हफ्ते तक एक सुबह एक शाम खाए इससे बार बार धरन पड़ना बंद हो जाएगी |

सौंफ का पानी – saunf ka pani for weight loss

एक चम्मच सौंफ लेकर पानी में तब तक उबालें जब तक पानी का रंग ना बदल जाये | इसके बाद आप इस पानी को पी लीजिये |

  • इससे आपको अपच नहीं होगा |
  • मोटापा कम होगा |
  • खट्टी डकारें नहीं आएंगी |
  • कफ की दिक्कत नहीं रहेगी |
  • स्त्रियों को मासिक धर्म के समय जो पीड़ा होती है वो नहीं होगी |
  • मस्तिष्क संबंधी रोग दूर होते हैं |

 

यह भी पढ़ेंअजवाइन के पानी के फायदे

सौंफ के कुछ अन्य फायदे – benefits of saunf in hindi

– सौंफ से सीने पर जलन नहीं होती आप इसे नियम से सुबह शाम खायें यह जलन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर देती है |

– साँसों को तरोताजा करना है तो आप सौंफ का इस्तेमाल जरूर करें इससे मुंह में बदबू फैलाने वाले बैक्टीरिया नहीं होते और यह साँसो को फ्रेश कर देती है | सौंफ एक अच्छी mouth freshener भी है |

– चीनी और सौंफ को बराबर मात्रा में लेकर खाने से हिचकी बंद हो जाती है |

– सौंफ खाने से हमारे लीवर को ताकत मिलती है | वह एकदम सही तरीके से काम करता है |

– सौंफ के इतने सारे फायदे जानने के बाद आप सौंफ को जरूर मंगाएंगे और यदि घर पर ही है तो उससे ज्यादा फायदे की बात और क्या हो सकती है | तो जल्दी से आप सौंफ का इस्तेमाल शुरू कीजिये और हमेशा के लिए तंदुरुस्त और खूबसूरत बने रहिए |



आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें जरूर बताइये | अगर आपको ये जानकारी पसंद आए तो इसे शेयर करना ना भूलें | इससे या किसी भी स्वास्थ्य से संबन्धित आपका कोई प्रश्न या सुझाव हो तो हमें जरूर कमेंट करें | अपना कीमती समय देने के के लिए शुक्रिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *