X

शरीफा खाने से रहेंगे हमेशा जवाँ आप

हमेशा रहेंं जवाँ

कुदरत के तोहफोंं में शरीफा एक ऐसा फल है। जो आपको  हमेशा जवान बना कर रखता है। अगर हम हर रोज एक शरीफा खाते हैंं तो यह हमारे चेहरे को एक अलग ही चमक देता है। शरीफा खाने से चेहरे पर आने वाली रेखाएँ नहीं होती। चेहरे पर काले निशान  नहीं रहते।

दिल को रखेंं हमेशा दुरुस्त

  1. तांबा: शरीफा में तांबा कब्ज को कम करने में मदद करता है।
  2. विटामिन ए:  जो आपके त्वचा और बालों को स्वस्थ रखता है। यह विटामिन आंखों की रोशनी को भी बढ़ाने में सहायक है।
  3. पोटेशियम: पोटेशियम आप को चुस्त बनाता है, सुस्ती को हटाता है तथा मांसपेशियों को पुष्ट बनाता है।
  4. मैगनीशियम: शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखने में सहायता होता है और गठिया के दर्द के लिए भी अच्छा है।
  5. विटामिन सी: शरीफा में एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी पाया जाता है जो फ्री रेडिकल्स के रोकथाम में काम आता है और बहुत सारी बीमारियों से बचाता हैं।
  6. सीता फल के बीज और बकरी का दूध साथ में पीस कर सिर पर लगाने से गंजापन  दूर होकर बाल उगने लगते हैंं। ध्यान रखें यह दूध आँखों में नहीं जाये।

 

गर्भावस्था में शरीफा का फायदा

गर्भावस्था में  शरीफा खाना  काफी लाभदायक होता है। इससे कमजोरी दूर होती है , जी घबराना ठीक होता है , सुबह की थकान में आराम मिलता है तथा दिल खु़श रहता है। शिशु के जन्म के बाद शरीफा खाने से स्तन के दूध में वृद्धि होती है।

घाव में कीड़े पड़ गए हों  शरीफा के पत्ते पीस कर इसमें सेंधा नमक मिलाकर बांधने से कीड़े नष्ट होकर घाव ठीक हो जाता है। शरीफा के पेड़ की छाल को घिस कर फोड़े फुंसी आदि पर लगाने से ये जल्द ठीक हो जाते हैंं। इसके पत्ते पीस कर लगाने से भी फोड़े फुंसी  नहींं होते।

admin: