सामग्री
- 2 आलू उबले हुऐ
- 1 कटोरी कटी हुई पालक
- थोड़ा घिसा हुआ पनीर
- 2 चम्म्च बादाम
- 2 चम्म्च काजू
- ब्रेड का चूरा
- कतरी हुई हरी मिर्च
- एक चम्मच चाट मसाला
- तलने के लिये तेल
- स्वादानुसार नमक
- सॉस या चटनी
विधि
- तेल सॉस या चटनी को छोड़ कर सभी सामग्री को एक कटोरे में मिला लें | इस मिश्रण से टिक्की बना लें|
- ध्यान रहे टिकियां एक ही आकार की हों तभी वह सुंदर दिखेंगी। यदि टिकियां फैल रही है तो उन्हें ब्रेड कै चूरे में पलोथन की तरह लपेटेंं।
- गरम तेल में टिकियां सुनहरी होने तक तलेंं। चटनी या सॉस के साथ डिश में गरमा- गर्म सर्व करें ।