चटपटे मसाला कोडेड एग – Egg masala recipe in hindi

दोस्तों आज की हमारी रेसिपी काफी खास है | रोज – रोज वही खाना खा कर सभी बोर हो जाते हैं, तभी तो कुछ अलग खाने का मन करता है | पर समस्या यह है कि सोचने में ही सारा समय निकल जाता है कि आखिर कुछ नया क्या बनाएँ | मेरी मानें तो इस समस्या को सरकार को महिलाओं की राष्ट्रीय समस्या घोषित कर देना चाहिए | चलिए ये तो हुई हंसी मज़ाक की बातें, आज हम आपकी इसी समस्या का समाधान लेकर आए हैं | आज हम आपको एक Egg masala recipe बनाना बताएँगे |



दोस्तों एग खाना जहाँ सेहत के लिए काफी फायदेमंद है वहीं यह खाने में भी काफी लजीज़ लगते हैं | फिर चाहे वो एग करी हो या फिर एग भुरजी, एग रोल हो या फिर ऑमलेट, एग के सभी व्यंजन (egg masala recipes) खाने में मजा आ जाता है | आइये आज कुछ नया ट्राई करते हैं | आज हम आपके लिए एक स्पेशल चीज लेकर आए हैं जिसे आप कभी भी बढ़ी आसानी से बना सकते हैं | इस डिश का नाम है – चटपटे मसाला कोडेड एग (egg masala recipe) यह दिखने में जितनी लजीज़ लगती है उससे भी ज्यादा मजा इसे खाने में आता है |

egg masala recipe hindi

-> चटपटे मसाला कोडेड एग बनाने की सामग्री – Egg masala recipe ingredients


– 4 अंडे
– 2 आलू
– 1 प्याज
– 2 हरी मिर्च
– 1 नींबू
– 8 से 10 कलियाँ लहसुन
– 1 इंच अदरक
– 1/2 चम्मच काली मिर्च
– हरा धनिया
– सूखे ब्रैड का चूरा
– रिफाइंड
– नमक स्वादानुसार

तैयारी –


  • सबसे पहले प्याज को काट कर धो लीजिये |
  • हरे धनिये और हरी मिर्च को बारीक काट लीजिये |
  • नींबू को काट कर उसका रस निकाल लीजिये |
  • आलू धो कर उबाल लीजिये |
  • अंडों को उबालकर छील लीजिये  |
  • एक अंडे को कच्चा रहने दीजिये |
  • अदरक और लहसुन को छील कर धोकर पीस लीजिये |

-> चटपटे मसाला कोडेड एग बनाने की विधि – Egg masala dry kese banayen


  • इसके लिए सबसे पहले आप उबले हुये आलू लीजिये | उन्हें छील कर अच्छे से मैश कर लीजिये | अब इसमें कटा हरा धनिया, नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, नींबू का रस, बारीक कटे प्याज डाल लीजिये | अब इन सब को अच्छे से मिक्स कर लीजिये |
  • इसके बाद हाथ पर चिकनाई लगाइए और आलू के मिश्रण को हाथ पर लेकर फैला लीजिये | इसे धीरे – धीरे हाथ पर लेकर रोटी की तरह बड़ा कर लीजिये | इसे तब तक बड़ा करें जब तक यह अंडे के साइज की न हो जाये |
  • अब एक उबला हुआ अंडा लीजिये | अंडे को बीच में रख कर धीरे – धीरे आलू के मिश्रण को अंडे पर फैलाइए | अंडे को पूरी तरह से मिश्रण में ढक दीजिये | ऐसे ही सारे अंडों को मिश्रण से कोड कर लीजिये |
  • अब सूखे हुये ब्रैड का चूरा लीजिये |  जिसे हम ब्रैड कर्मब्स भी कहते हैं | इन्हें आप एक कटोरी में रख लीजिये |
  • अब एक कटोरी में कच्चे अंडे को फोड़ कर अच्छे से मिक्स कर लीजिये | अब इसमें आप जिन्जर गार्लिक पेस्ट डाल कर मिक्स कीजिये | इसमें आप हलका सा नमक नींबू का रस और काली मिर्ची भी मिला लीजिये |
  • अब आप कोड किए हुए अंडों में कट – कट के निशान बना दीजिये ताकि मसाले की खुशबू और इसका फ्लेवर अंदर तक चला जाये | 5 से 6 मिनट के लिए इन्हें रख दीजिये |
  • फिर इन अंडों को पहले तो कच्चे अंडे के मिश्रण में डिप कीजिये उसके बाद इन्हें ब्रैड क्रम्ब्स में अच्छी तरह से कोड कर लीजिये |
  • अब एक पैन या कढ़ाई में रिफाइंड तेल गर्म कीजिये और कोड किए हुए अंडों को इसमें छोड़ दीजिये | धीमी आंच पर अब आप इसे फ्राई कीजिये | हल्का सुनहरी होने लगे तो इसे निकाल लीजिये | ऐसे ही सारे अंडे आप सुनहरी कर लीजिये | लीजिये तैयार है चटपटे मसाला कोडेड एग (Egg masala recipe)|

– अंदर से सॉफ्ट और बाहर से क्रंच का ये मेल शायद ही आपने कहीं चखा हो | मेरे तो मुंह में पानी आ रहा है | अब आप भी इसे ट्राई कीजिये और सबकी वाह वाही लूटिए  |

– आपके घर मेहमान आए हों तो आप उनके सामने भी इन्हें सर्व कर सकते हैं | नाश्ते में या शाम को स्नेक्स के रूप में भी आप इसे खा सकते हैं |

– हेल्थी होने के साथ – साथ यह काफी टेस्टी भी लगेगा और इसका फ्लेवर भी काफी अलग होगा जो सभी को पसंद आयेगा |



-> गार्निशिंग के लिए –

  • आप इसे कटे प्याज के लच्छे से और हरे धनिये की पत्तियों से सजा सकते हैं |
  • आजकल सभी को सॉस काफी पसंद हे इसीलिए इसे आप हरी चटनी या सॉस के साथ भी सर्व कर सकते हैं |

 -> हैल्थ टिप्स

  • अंडा खाना बेहद फायदेमंद होता है खासकर बच्चों के शरीर और दिमाग में वृद्धि के लिए यह काफी गुणकारी है |
  • यह गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है |
  • यह हड्डियों के लिए, दिमाग के लिए, रक्त की कमी को दूर करने के लिए भी काफी फायदा करता है |
  •  यह इंस्टेंट एनेर्जी के लिए भी एक अच्छा स्त्रोत है |
  • आंखों के लिए बालों के लिए और स्किन के लिए भी एग काफी फायदा करता है |

इसीलिए तो कहावत बनी है कि – संडे हो या मंडे रोज खाओ अंडे |

दोस्तों आप को हमारी यह रेसिपी कैसी लगी | नीचे कमेन्ट बॉक्स में हमें जरूर बताएं | पसंद आए तो इसे शेयर करें |

इसी तरह के और भी स्वादिष्ट व्यंजनों के जानने के लिए नीचे दिये गए लिंक से जाके हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें –

https://www.facebook.com/indiandeliciousfoodrecipes/




पढ़ने के लिए धन्यवाद |

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *